ब्रेकिंग
पटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामला

जेल से बाहर आए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, HC से बेल मिलने पर पांच महीनों बाद हुई रिहाई

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से निकलकल सामने आ रही है, जहां हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद पूर्व सीएम जेल से रिहा हो गए हैं। आज ही हाई कोर्ट ने हेमंत को बेल दी थी। जमानत

जेल से बाहर आए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, HC से बेल मिलने पर पांच महीनों बाद हुई रिहाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से निकलकल सामने आ रही है, जहां हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद पूर्व सीएम जेल से रिहा हो गए हैं। आज ही हाई कोर्ट ने हेमंत को बेल दी थी। जमानत मिलने के कुछ ही घंटों बाद पूर्व सीएम जेल से बाहर आ गए है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के करीब पांच बाद हेमंत जेल से बाहर आए हैं।


दरअसल, बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन के घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने हेमंत सोरेन को इसी साल 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल में बंद हैं और जमानत की कोशिश कर रहे थे। 


अब जाकर सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिली है। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था जिसे शुक्रवार को सुनाया गया।


पांच महीने के बाद हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जेले के बाहर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ हेमंत सोरेन के स्वागत के लिए खड़ी थी। हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन भी जेल के गेट पर हेमंत का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही हेमंत जेल से बाहर आए सभी के चेहरे खिल गए। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।