ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

जहरीली शराब से मौत पर कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा.. सीएम पर हत्या का केस दर्ज हो, शराब की दुकान खोली जाए

PATNA : पहले गोपालगंज और अब सारण में संदिग्ध शराब पीने से मौत मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है. कांग्रेस की विधायक प्रति

जहरीली शराब से मौत पर कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा.. सीएम पर हत्या का केस दर्ज हो, शराब की दुकान खोली जाए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पहले गोपालगंज और अब सारण में संदिग्ध शराब पीने से मौत मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है. कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी का शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का केस दर्ज होन चाहिए. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.


प्रतिमा कुमारी ने कहा कि पुनः संशोधन करके शराब की दुकान खुलवानी चाहिए. अगर शराब नहीं खुलता है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी. सरकार जनता की सुविधा के लिए होता है ना कि उनको परेशान करने के लिए. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जनता भाड़ में जाए. प्रतिमा कुमार ने कहा कि पियक्कड़ों को नहीं रोका जा सकता है. शराबबंदी से बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ता है. 


लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं इससे अच्छा शराब की दुकान खुलवा दी जाये. अगर शराब की दुकान नहीं खुली तो हम आंदोलन करेंगे. कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जेल में जगह नहीं है. शराब के केस भरे पड़े हैं. जहरीली शराब पीने से इतनी मौतें हो रही है तो इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार ही हैं. उन पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए.