ब्रेकिंग
Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा

जहरीली शराब से मौत के सवाल पर बोले मंत्री अशोक चौधरी, जहां शराब चालू वहां भी लोग मरते हैं

PATNA : होली और उसके आसपास बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में अब सरकार को जवाब नहीं सूझ रहा है. सरकार इन मौतों को लेकर बैकफुट पर तो जरूर है लेकिन सरकार के म

जहरीली शराब से मौत के सवाल पर बोले मंत्री अशोक चौधरी, जहां शराब चालू वहां भी लोग मरते हैं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : होली और उसके आसपास बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में अब सरकार को जवाब नहीं सूझ रहा है. सरकार इन मौतों को लेकर बैकफुट पर तो  जरूर है लेकिन सरकार के मंत्री इन मौतों पर अजीबोगरीब दलील दे रहे हैं. सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने जहरीली शराब से मौत के मामले पर ऐसे ही दलील पेश की है. 


मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि जिन राज्यों में शराब चालू है वहां भी जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें होती रहती हैं. बिहार में शराबबंदी से इसे जोड़ना ठीक नहीं है. अशोक चौधरी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी एक अच्छा कदम है. इसके बावजूद मीडिया बार बार जहरीली शराब से मौत को शराबबंदी से जोड़ देता है.


मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है उसकी जांच हो रही है और तब तक इसे जहरीली शराब से हुई मौत मानना या कहना ठीक नहीं होगा. अशोक चौधरी ने कहा है कि देश में रेप और मर्डर जैसे कृत्य पर भी रोक है लेकिन इसके बावजूद घटनाएं होती हैं. शराब बनाने वाले भी नहीं जानते कि वह जो शराब बना रहे हैं वह प्रोडक्शन के समय ही जहरीला हो गया है. लेकिन इसके बावजूद लोग शराब पीते हैं और फिर मौत हो जाती है.


मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि जब सरकार शराब बंदी लागू कर चुकी है और शराब को लेकर इतनी सख्ती है तो लोग शराब क्यों पी रहे हैं. लोगों को यह समझना चाहिए कि जहरीली शराब पीने से उनकी जान जा सकती है. शराबबंदी कानून में बदलाव को लेकर पूछे जाने पर अशोक चौधरी ने कहा है कि हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में अब बात सामने आ चुकी है कि शराबबंदी कानून की वजह से न्यायपालिका पर दबाव बढ़ा है. ऐसे में इसमें बदलाव किए जाने का प्रयास हो रहा है.

टैग्स