ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

कुशवाहा ने केके पाठक को बताया सनकी, नियोजित शिक्षकों को लेकर सरकार से कर दी बड़ी मांग

JEHANABAD: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाईमिंग का मुद्दा पिछले कुछ दिनों से गरम है। विधानसभा से लेकर विधान परिषद में विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर हंगामा कर रहा है। विपक्षी दल केके पाठक क

कुशवाहा ने केके पाठक को बताया सनकी, नियोजित शिक्षकों को लेकर सरकार से कर दी बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाईमिंग का मुद्दा पिछले कुछ दिनों से गरम है। विधानसभा से लेकर विधान परिषद में विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर हंगामा कर रहा है। विपक्षी दल केके पाठक को पद से हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बावजूद केके पाठक अपनी बात पर अड़े हुए हैं। जिसको लेकर बिहार में खूब सियासत हो रही है। जहानाबाद पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केके पाठक को सनकी करार दिया है।


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए जहानाबाद पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने केके पाठक पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश पर भी सवाल खड़े किए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केके पाठक एक सनकी पदाधिकारी हैं। मुख्यमंत्री अब तक उन्हें क्यों सह रहे हैं यह पता नहीं है। ऐसा पदाधिकारी जो शिक्षकों को गाली दे, गाली देकर कभी शिक्षा में सुधार नहीं किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि शिक्षकों की दक्षता परीक्षा ले लें। देर से ही सही शिक्षकों की दक्षता परीक्षा को लेकर सरकार ने निर्देश जारी किया है लेकिन जो नियोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं कर सकें उनकी नौकरी भी नहीं जानी चाहिए। ऐसे शिक्षकों को शिक्षा देने के अलावा दूसरे कार्यों में लगाना जाना चाहिए।