ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

RJD में बड़ी टूट के बाद जगदानंद सिंह पहुंचे राबड़ी आवास, तेज प्रताप भी पहुंचे

PATNA: आरजेडी में बड़ी टूट के बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को राबड़ी आवास पर पहुंचे हुए हैं. तेज प्रताप यादव के साथ-साथ कई आरजेडी के विधायकों भी आवास पर पहुंचे है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आरजेडी में बड़ी टूट के बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को राबड़ी आवास पर पहुंचे हुए हैं. तेज प्रताप यादव के साथ-साथ कई आरजेडी के विधायकों भी आवास पर पहुंचे हैं.  बताया जा रहा है कि पार्टी और नेताओं को एकजुट करने के लिए राबड़ी आवास पर मंथन होगा. क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले पांच एमएलसी ने आरजेडी को छोड़ जेडीयू का दामन थाम लिया है. 

रघुवंश प्रसाद से पद से दिया इस्तीफा

 पार्टी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह रामा सिंह के आरजेडी में लाए जाने के कारण नाराज थे. उन्होंने पार्टी को पहले ही बताया दिया था कि या तो आरजेडी में रघुवंश प्रसाद रहेंगे या रामा सिंह रहेंगे. वह पार्टी से इस तरह से नाराज और दुखी है कि उन्होंने बीमार होने के बाद भी अपना इस्तीफा दे दिया है.



आरजेडी 5 एमएलसी ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय जनता दल में बड़ी टूट हुई है. राष्ट्रीय जनता दल के कई विधान पार्षदों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी है. फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने आरजेडी छोड़ दी है. इस्तीफा देने वाले सभी विधानसभा पार्षद विधान परिषद पहुंचे हुए हैं. सभी ने सभापति से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद सभापति ने अनुमति दे दी है.आरजेडी से इस्तीफा देने वाले कई नेता लालू प्रसाद के काफी करीबी रहे हैं, लेकिन वह तेजस्वी यादव के नेतृत्व से खुश नहीं थे. जिसके बाद सभी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है.   

टैग्स