ब्रेकिंग
बिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावना

जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को दी चुनौती, बोले- आपसे नहीं संभलेगा बिहार, तेजस्वी यादव के जिम्मे कीजिए

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को चुनौती दी है। उन्होनें कहा है कि 15 साल बनाम 15 साल के मुद्दे पर बहस करने को वे तैयार हैं

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :  आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश  को चुनौती दी है। उन्होनें कहा है कि 15 साल बनाम 15 साल के मुद्दे पर बहस करने को वे तैयार हैं। हरेक मुद्दे पर वे जेडीयू को जवाब देंगे। उन्होनें कहा कि देश में बिहार को बदनाम करने वाले कुर्सी पर बैठे हैं।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लॉक डाउन के पहले से 15 साल बनाम 15 की बात चल रही थी तब नीतीश कुमार पीछे भाग रहे थे। अब जेडीयू ने फिर से बहस छेड़ी है अब वो नौजवानों को बताने की बात कह रहे है। तो पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये बताएं- क्या तब बजार बंद हो जाते थे। क्या बस और ट्रेन नहीं चलती थी।


जगदानंद सिंह ने कहा कि इस समय बिहार में सबसे ज्यादा अपराध है। अब गोपालगंज में नरसंहार भी हुआ है। बिहार राजद के हाथ मे आएगा, तो 1990 से 2005 में जैसे था, वैसा कर देंगे। उन्होनें कहा कि देश में बिहार को बदनाम करनेवाले आज कुर्सी पर बैठें हैं। 2004 के बाद बिहार में अपराध बढ़ने लगा। 2012 में अपराध एक लाख आबादी पर 147 हो गया। 2004 में एक लाख पर संगेय अपराध 108 थे। 2019 में ये आंकड़ा 222 तक पहुंच गया है। देश में एक लाख की आबादी पर संज्ञेय अपराध 3 सौ से ज्यादा है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी जदयू का नहीं राजद का कार्यक्रम है। हम शराबबंदी के नहीं, शराब बिक़वानेवालों का विरोध कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि मैं हर बिंदु पर बहस करने के लिए तैयार हूं।बिहार को नीतीश कुमार ने पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिहार में महाजंगल राज की बात कही है। तेजस्वी यादव जो कह रहे थे, वही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी बिहार आपसे नहीं संभलेगा, तेजस्वी को संभालने दीजिये।




टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता

जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को दी चुनौती, बोले- आपसे… | FirstBihar