ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनेंगी मंत्री, 3 जुलाई को राजभवन में लेंगी शपथ

RANCHI: दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी 3 जुलाई को मंत्री पद की शपथ लेंगी। राजभवन के दरबार हॉल में साढ़े 12 बजे उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि 6 अप्रैल को शिक्षा मंत

जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनेंगी मंत्री, 3 जुलाई को राजभवन में लेंगी शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी 3 जुलाई को मंत्री पद की शपथ लेंगी। राजभवन के दरबार हॉल में साढ़े 12 बजे उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि 6 अप्रैल को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद शिक्षा और उत्पाद मंत्री का पद रिक्त हो गया था। अब उनकी पत्नी बेबी देवी इन विभागों को संभालेंगी। 


जगरनाथ महतो बोकारो के डुमरी से विधायक थे। उपचुनाव की घोषणा से पहले बेबी देवी को मंत्री बनाया जाएगा। इससे पहले हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हफिजुल को विधायक बनने से पहले मंत्री बनाया गया था। शिक्षा और उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो का निधन छह अप्रैल को चेन्नई में इलाज के दौरान हुआ था। 


इनके निधन के बाद  डूमरी विधानसभा चुनाव और मंत्री पद के शपथ को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। पहले जगरनाथ महतो के बेटे अखिलेश महतो के चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी लेकिन उम्र कम होने के कारण सहमति नहीं बन पाई। 


जिसके बाद दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी ने जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। अब यह बात सामने आई है कि जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को 3 जुलाई को मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। 

टैग्स