ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

पंचतत्व में विलीन हुए टाइगर जगरनाथ महतो, सीएम हेमंत ने कहा- माटी पुत्र को सलाम

BOKARO: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव भंडादह में दामोदर नदी के किनारे किया गया। उनकी शव यात्रा में हजारों की संख्या में उ

पंचतत्व में विलीन हुए टाइगर जगरनाथ महतो, सीएम हेमंत ने कहा- माटी पुत्र को सलाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BOKARO: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव भंडादह में दामोदर नदी के किनारे किया गया। उनकी शव यात्रा में हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले शामिल हुए। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कैबिनेट के सहयोगी मिथिलेश ठाकुर के साथ कई बड़े नेता शामिल हुए।


जगरनाथ महतो का राजनीतिक कद इतना बड़ा था कि उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके विरोधी पार्टी के भी कई नेता शामिल हुए। आजसू प्रमुख्य सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बीजेपी विधायक बिरंची नारायण के साथ विरोधी दल के कई नेताओं ने दामोदर नदी किनारे घाट पर उनको अंतिम विदाई दी। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, बेरमो विधायक अनूप सिंह, मंत्री चंपई सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई बड़े नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।


जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो कि पत्नी और पूरे परिवार से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया। सीएम ने कहा कि आप चिंता न करें, मै हूं न। पूरा जेएमएम परिवार हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ खड़ा रहेगा। माटीपुत्र जगरनाथ महतो अमर रहे।

टैग्स