ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

जगन सरकार में बड़ा बदलाव, आज सभी मंत्री देंगे इस्तीफा

DESK : आंध्र प्रदेश की सियासत से अहम खबर सामने आ रही है। आंध्र की जगन रेड्डी सरकार के सभी मंत्री आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। दरअसल, कैबिनेट में फेरबदल का फैसला किया गया है। मुख्यमं

जगन सरकार में बड़ा बदलाव, आज सभी मंत्री देंगे इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : आंध्र प्रदेश की सियासत से अहम खबर सामने आ रही है। आंध्र की जगन रेड्डी सरकार के सभी मंत्री आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। दरअसल, कैबिनेट में फेरबदल का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने पिछले महीने ही यह ऐलान कर दिया था कि वह नए सिरे से मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करना चाहते हैं। इसके साथ ही यह तय हो गया था कि मौजूदा कैबिनेट के मंत्री इस्तीफा देंगे और मुख्यमंत्री एक बार फिर से नए चेहरों को सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए कैबिनेट में जगह देंगे।


आंध्र प्रदेश कैबिनेट में फिलहाल 23 मंत्री हैं। आज ये सभी मंत्री औपचारिक तौर पर अपना इस्तीफा देंगे ताकि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी नए सिरे से कैबिनेट का पुनर्गठन कर पाएं। नए कैबिनेट का पुनर्गठन 11 अप्रैल को किया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है जबकि मौजूदा कैबिनेट में शामिल कम से कम चार ऐसे चेहरे हैं जिन्हें एक बार फिर नई कैबिनेट में जगह मिली है।


आपको बता दें कि जगनमोहन रेड्डी लगातार अपनी सरकार की कार्यशैली की समीक्षा करते हैं। 8 जून 2019 को उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। इन सभी मंत्रियों को 8 दिसंबर 2021 तक के पद पर रहना था लेकिन कोरोना के कारण कैबिनेट में फेरबदल को टाल दिया गया था। इसलिए जगनमोहन रेड्डी ने इस बात का ऐलान किया था कि तेलुगु नव वर्ष यानी उगादि और फिर मैं जिलों के गठन के बाद मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करेंगे। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में हाल ही में 13 नए जिले बनाए गए हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के अंदर कुल जिलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

टैग्स