ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

जाति गणना रिपोर्ट के खिलाफ आज सड़क पर उतरेंगे उपेंद्र कुशवाहा, 14 को राजभवन मार्च

PATNA : बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार द्वारा कराई गई जातीय गणना की रिपोर्ट गांधी जयंती के दिन जारी कर दी गई। इसके बाद इस रिपोर्ट को लेकर सत्तारूढ़ दल के नेता के साथ ही विपक्ष दल के

जाति गणना रिपोर्ट के खिलाफ आज सड़क पर उतरेंगे उपेंद्र कुशवाहा, 14 को राजभवन मार्च
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार द्वारा कराई गई जातीय गणना की रिपोर्ट गांधी जयंती के दिन जारी कर दी गई। इसके बाद इस रिपोर्ट को लेकर सत्तारूढ़ दल के नेता के साथ ही विपक्ष दल के नेता भी सवाल उठा रहे हैं। इसके बाद ही सरकार के विरोधी दलों की ओर से जारी राजनीति तेज हो गई है। इसी कड़ी में आरएलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यह तक दावा किया कि जाति पूछने के लिए कोई कर्मी उनके यहां आए ही नहीं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि रिपोर्ट में भारी गड़बड़ी है। इसके बाद अब वो इस रिपोर्ट के खिलाफ आज  सड़क पर उतरेंगे।  

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल आज सड़क पर उतरेगी। जेपी जयंती के अवसर पर आज पार्टी की ओर राज्य भर में प्रदर्शन किया जाएगा। सभी जिलों के मुख्यालयों पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरना देंगे। कुशवाहा का आरोप है कि जाति जनगणना को जल्दबाजी में राजनीतिक लाभ लेने के लिए बिहार की कथित सुशासन की सरकार संपन्न कराया। इसमें  कई जातियों खासकर लव-कुश,एससी ,एसटी ,अति पिछड़ा ,तथा अन्य के आंकड़ों को पहले की आंकड़ों की तुलना में कम करके बताया गया जो गलत है।


ऐसे में आज धरना के बाद जिलाधिकारी को माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।  कुशवाहा की पार्टी नीतीश सरकार पर रिपोर्ट में सुधार की मांग कर रही है। जातीय गणना में विसंगतियों का आरोप लगा राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) ने 14 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान से विशाल राजभवन मार्च की घोषणा की है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले नीतीश कुमार से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा मार्च महीने से ही पटना और उसके आसपास के इलाकों में जनसंपर्क का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने विभिन्न जगहों पर लोगों से जनसंपर्क कर बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की गई।