ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

जाता में अनाज पीसती दिखीं राबड़ी देवी, वीडियो हुआ वायरल; तेजस्वी ने लिखा - जीवन का संबल है माँ!

PATNA : सोशल मीडिया पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष चक्की में अनाज पीसते नजर आ रही है। इस वीडिय

जाता में अनाज पीसती दिखीं राबड़ी देवी, वीडियो हुआ वायरल; तेजस्वी ने  लिखा -  जीवन का संबल है माँ!
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : सोशल मीडिया पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष चक्की में अनाज पीसते नजर आ रही है। इस वीडियो देख लोग इनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के अकाउंट से शेयर किया गया है। 


वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ' जीवन का संबल है माँ! जीवन का आस-विश्वास, सार-प्यार, प्रतिमान और आर्शीवचन है माँ! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में राबड़ी देवी को चक्की में अनाज डालकर उन्हें पीसते हुए देखा जा सकता है। इस उम्र में भी राबड़ी देवी के इस तरह काम करने का अंदाज देख लोग इनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। 


वहीं, वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि राबड़ी देवी राजनीतिक कार्यों के साथ घर के कामकाज भी करती हैं। इससे पहले भी वो घर के बागीचों में नजर आईं, तो कभी गाय को चारा खिलाती दिखाई दीं। एक वीडियो में उनके साथ बहू राजश्री भी घर के कामों में हाथ बंटाती दिखाई देती हैं। इसके बाद अब यह वीडियो सामने आया है जिसमें राबड़ी देवी खुद से चक्की यानी जाता चलाती हुई नजर आ रही है। 


बता दें कि, राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनीं जब बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में उनके पति को जेल जाना पड़ा था। राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद को सम्भाला। उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा जो 25-07-1997 - 11-02-1999 तक चल सका। दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री  के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। उनके दूसरे और तीसरे कार्यकाल की अवधि क्रमशः सन् 09-03-1999 - 02-03-2000 और 11-03-2000 - 06-03-2005 रहा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें