ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

ज्ञानवापी में 31 साल बाद पूजा,: शंखनाद और गूंजी घंटियों की आवाज; मंगला गौरी की भी हुई आराधना

DESK : ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में गुरुवार तड़के पूजा की गई। मस्जिद में बने व्यास जी के तहखाने में विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश मिश्र और गणेश्वर द्रविड़ ने ब्रह्मम बे

ज्ञानवापी में 31 साल बाद पूजा,:  शंखनाद और गूंजी घंटियों की आवाज; मंगला गौरी की भी हुई आराधना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में गुरुवार तड़के पूजा की गई। मस्जिद में बने व्यास जी के तहखाने में विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश मिश्र और गणेश्वर द्रविड़ ने ब्रह्मम बेला में पूजा करवाई। विधि विधान से मंगला गौरी की आराधना की गई। यहां  31 साल बाद ज्ञानवापी परिसर में पूजा दोबारा शुरू की गई है। नवंबर 1993 में में वहां पूजा रोककर बैरिकेडिंग की गई थी। उसके बाद वाराणसी कोर्ट ने बुधवार को व्यास तहखाने में हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति दी थी। इसी के बाद रात में ही इंतजाम कर बैरिकेडिंग हटाई गई और पूजा की व्यवस्था की गई। 


वहीं, कमिश्नर कौशलराज शर्मा, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और डीएम एस. राजलिंगम समेत आला प्रशासनिक व पुलिस अफसर रात 11.30 बजे ज्ञानवापी परिसर पहुंचे। वहां सभी ने दक्षिणी तहखाना में पूजा के संबंध में जिला जज के आदेश के बाद सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। रात 12.30 बजे के आसपास तहखाना के सामने लगी लोहे की बैरिकेडिंग हटवा ली गई। वहां साफ सफाई के बाद पूजा कराई गई। रात करीब 1.30 बजे परिसर से बाहर निकले तहखाना के रिसीवर/डीएम एस.राजलिंगम ने मीडिया से कहा कि हमने कोर्ट के आदेश का अनुपालन करा दिया है। 


मालूम हो कि, ज्ञानवापी में दक्षिणी तहखाने में प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग में रास्ता बनाया गया। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे तहखाने में मूर्तियों की पूजा और आरती की गई। वहीं, विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र समेत पूरे जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। विश्वनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में रात में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के भी कुछ थानों की फोर्स शहर में बुलाई गई है। गोदौलिया से दशाश्वमेध और गोदौलिया से बुलानाला के बीच निगरानी बढ़ा दी गई है।


आपको बताते चलें कि, ज्ञानवापी परिसर स्थित दक्षिणी तहखाना में पूजा और राग-भोग के संबंध में जिला जज की अदालत के आदेश के अनुपालन के लिए प्रशासन नौ घंटे के अंदर ही सक्रिय हो गया। कोर्ट का फैसला बुधवार अपराह्न तीन बजे के आसपास आया जबकि कमिश्नर आदि अफसर रात 11.30 बजे के आसपास परिसर में पहुंच गए। रात एक बजे के बाद तहखाने के सामने से बैरिकेडिंग हटवा दिया गया। उस दौरान वहां अफसर व सुरक्षा बल के जवान ही मौजूद थे।