ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

इस्तीफे के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा, PM आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, आर्मी ने कहा-सेना बनाएगी अंतरिम सरकार

DESK: पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा की घटना से हालात काफी खराब हो गये हैं। सड़क पर उतरे हजारों लोगों ने सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया। इधर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने

इस्तीफे के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा, PM आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, आर्मी ने कहा-सेना बनाएगी अंतरिम सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा की घटना से हालात काफी खराब हो गये हैं। सड़क पर उतरे हजारों लोगों ने सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया। इधर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी इस्तीफा दे दिया। पीएम के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारी पीएम आवास में दाखिल हो गये। जिसके बाद सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से शेख हसीना भारत के लिए रवाना हो गयी। 


आरक्षण विरोधी आंदोलन ने बांग्लादेश में हिंसा का रूप ले लिया। जिसके बाद पीएम शेख हसीना ने आज इस्तीफा दे दिया। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब सेना अंतरिम सरकार बनाएगी। ढाका में बेकाबू हालात को देखते हुए उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वही शेख हसीना अपनी बहन रेहाना के साथ मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुई है।


दरअसल, आरक्षण के मुद्दे को लेकर बांग्लादेश पिछले कई दिनों से सुलग रहा था। कोटा सिस्टम के खिलाफ छात्रों में भारी नाराजगी है। बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंसा और आगजनी के बीच पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया और देश में तीन दिनों के लिए सभी कार्यालय बंद कर दिए गए। इस प्रदर्शन में विपक्षी पार्टियां भी शामिल हैं।


 इस आंदोलन के दौरान बांग्लादेश में तीन सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 11 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। इस बीच रविवार को एक बार फिर से आरक्षण को लेकर हिंसा भड़क गई और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पीएम आवास में घुस गए हैं। हिंसा की आग भड़कने के बाद बांग्लादेश की सेना ने शेख हसीना को इस्तीफा देने के लिए अल्टीमेटम दिया था। बांग्लादेश में श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे हालात उत्पन्न हो गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें