ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

इरफान अंसारी के विवादित बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोले प्रतुल शाहदेव..ऐसे लोगों की जगह पागलखाना है या फिर जेल

RANCHI: जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि 'द केरल स्टोरी' फिल्म को वे झारखंड में किसी भी थियेटर में लगने नहीं देंगे। यदि फिल्म सिनेमाघरों में लगी त

इरफान अंसारी के विवादित बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोले प्रतुल शाहदेव..ऐसे लोगों की जगह पागलखाना है या फिर जेल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि 'द केरल स्टोरी' फिल्म को वे झारखंड में किसी भी थियेटर में लगने नहीं देंगे। यदि फिल्म सिनेमाघरों में लगी तो तोड़फोड़ करेंगे। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा के झारखंड प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि इरफान अंसारी की जगह या तो जेल के भीतर है या फिर कांके के पागलखाने में है। झारखंड सरकार ऐसे नेता पर अविलंब कार्रवाई कर इनके ऊपर मुकदमा दर्ज करे और जेल में डालें।


इरफान अंसारी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'केरला फाइल्स जो हत्यारा है जो समाज से नकारे हुए लोग हैं वही केरला फाइल मूवी देखने जाए। मोहब्बत करने वाले कभी यह मूवी देखगे अगर @yourBabulal जी हिंसा वाली सिनेमा देख कर सरकार बना लेंगे। तो उन्हें बहुत मुबारक लेकिन@HemantSorenJMM के निर्देश पर हम मेहनत कर रहे है.और दिल भी जीतेंगे।'


इरफान अंसारी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी जैसे लोगों की जगह या तो कांके पागलखाने में है या तो जेल के भीतर है। अभी इन्होंने बयान दिया कि केरला स्टोरी स्क्रीनिंग का विरोध होगा और जरूरत पड़ी तो थियेटरों में तोड़फोड़ होगी। एक विधायक जो संविधान और कानून के प्रति आस्था की शपथ लेता है वो तोड़फोड़ और हिंसा की बात कह रहा है। राज्य सरकार से मांग करते हैं कि इस सिरफिरे विधायक के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए इनका मानसिक इलाज बहुत ही आवश्यक है। यह बात फिर से सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के चलते किसी भी हद तक जा सकती है।