ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा : खगड़िया में बोले जेपी नड्डा.. इनके नेता या तो जेल में या फिर बेल पर हैं

KHAGARIA : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को खगड़िया में इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठब

इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा : खगड़िया में बोले जेपी नड्डा.. इनके नेता या तो जेल में या फिर बेल पर हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को खगड़िया में इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। घमंडिया गठबंधन के नेता 2-जी से लेकर समुद्र और आसमान तक घोटाला कर चुके हैं। इस गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या तो बेल पर हैं।


उन्होंने कहा कि लालू यादव भी चारा घोटाला से लेकर नौकरी के बदले जमीन घोटाला कर चुके हैं। जबकि मोदी जी अपने दस साल के कार्यकाल में भारत को हर क्षेत्र में विकास के रास्ते पर ले गए। जिससे देश आज विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है।


वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की मां से लेकर मुझे, मेरे पिता और मेरी पत्नी तक को लोग गालियां दे रहे हैं। मैं तो उन्हें जवाब नहीं दूंगा। लेकिन जनता जवाब जरूर देगी। सम्राट ने बिना नाम लिए लालू की बेटी रोहिणी आचार्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी की टूरिस्ट बेटी भी सारण से चुनाव लड़ रही है। यही लालू यादव का आरक्षण देने वाला मॉडल है।

टैग्स