ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी आज,मांझी के कोरोना संक्रमित होने के कारण टली थी बैठक

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज होगी। पार्टी के महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी आज,मांझी के कोरोना संक्रमित होने के कारण टली थी बैठक
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज होगी। पार्टी के महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पहले पूरी कर ली जाएगी।




हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने आगामी 6 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई थी. 

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी टल गया था। जीतन राम मांझी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे और उनकी बहू और पोती भी कोरोना की चपेट में आ गई थी. अब सभी कोरोना से ठीक हो चुके है. पार्टी का कार्यालय भी यहीं से संचालित होता है लिहाजा तमाम तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी.