ब्रेकिंग
बिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

‘हिंदू एक धोखा.. यह कोई धर्म नहीं’ अब विपक्ष के इस नेता ने सनातन को लेकर जगह उगला

DESK: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल दलों के हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। एक के बाद एक विपक्ष के नेता सनातन पर सवाल उठा रहे हैं। अब अ

‘हिंदू एक धोखा.. यह कोई धर्म नहीं’ अब विपक्ष के इस नेता ने सनातन को लेकर जगह उगला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल दलों के हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। एक के बाद एक विपक्ष के नेता सनातन पर सवाल उठा रहे हैं। अब अखिलेश यादव की पार्टी के एक बड़े नेता ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की है और हिंदू धर्म को एक धोखा बताया है। सपा नेता के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है।


दरअसल, इंडी गठबंधन में शामिल विपक्ष के नेता हिंदूओं और सनातन पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मौर्य ने कहा कि, "हिंदू धर्म एक धोखा है। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में अपने आदेश में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, ये लोगों के जीवन जीने की एक शैली है।"


उन्होंने आगे कहा कि, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दो बार बार कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होती लेकिन अगर यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं तो हिंदू धर्म, धर्म नहीं है बल्कि एक धोखा है, जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं वो कुछ लोगों के लिए धंधा है तो लोगों की भावनाएं आहत हो जाती हैं।"


बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महा ब्राह्मण समाज पंचायत का सम्मेलन हुआ था, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने ही स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों का मुद्दा भी उठा था। हिंदू धर्म और रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने नाम लिए बगैर आपत्ति जताई थी और इस तरह के बयानों पर अंकुश लगाने की मांग की थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने ऐसे बयानों से बचने की हिदायत पार्टी नेताओं को दी थी।