ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'हाइवे मैन' ने चुनावी मैदान में फिर ठोकी ताल, गडकरी ने दाखिल किया नामांकन

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। हालांकि, बिहार में थोड़ी रियायात मिली है। ऐसे में आज अंतिम दिन होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी के न

 'हाइवे मैन' ने चुनावी मैदान में फिर ठोकी ताल, गडकरी ने दाखिल किया नामांकन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। हालांकि, बिहार में थोड़ी रियायात मिली है। ऐसे में आज अंतिम दिन होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जिन्हें पार्टी ने नागपुर से चुनाव में उतारा है, ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नितिन गडकरी का नाम उन नेताओं में शामिल है, जिनके मित्र एवं स्वीकार्यता लगभग सभी राजनीतिक दलों में है। बीते 10 सालों में ऐसे कई मौके आए हैं, जब विपक्ष के नेताओं ने भी खुलकर गडकरी की तारीफ की है।


दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी नितिन गडकरी की प्रशंसा कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 में गडकरी को चिट्टी लिखकर उनकी ओर से रायबरेली में किए गए विकास कार्यों की सराहना की थी और उन्हें धन्यवाद भी कहा था।  नितिन गडकरी ने कहा था, "ये मेरा सौभाग्य है कि सभी पार्टियों के नेता मानते हैं कि मैंने अच्छा काम किया है"। तब सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया था। 


शरद पवार ने भी एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कहा था, "मौजूदा सरकार में कुछ मंत्री ऐसे हैं, जिनका काम निर्विवाद है, जैसे नितिन गडकरी। अगर हम उनके पास कोई मुद्दा लेकर जाते हैं, तो वह उसकी अहमियत देखते हैं, न कि उसे बताने वाले व्यक्ति को।"