ब्रेकिंग
पटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामला

रिहाई के बाद एक्टिव हुए हेमंत सोरेन: पूर्व सीएम ने बुलाई गठबंधन के विधायकों की बड़ी बैठक, फिर से संभालेंगे सत्ता की कमान?

RANCHI: जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद सीएम की कुर्सी गवां चुके पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा होने के बाद राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और

रिहाई के बाद एक्टिव हुए हेमंत सोरेन: पूर्व सीएम ने बुलाई गठबंधन के विधायकों की बड़ी बैठक, फिर से संभालेंगे सत्ता की कमान?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद सीएम की कुर्सी गवां चुके पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा होने के बाद राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और एक बार फिर सियासी पारी खेलने को तैयार हैं। हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने आवास पर सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि बैठक में हेमंत सोरेन कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।


दरअसल, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। हेमंत सोरेन हर दिन अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। तमाम हलचलों के बीच हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुला ली है।


हेमंत सोरेन द्वारा गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बुधवार को होने वाली इस बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि सभी विधायकों की मौजूदगी में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बैठक में इसी साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तय की जा सकती है।


बता दें कि सियासी गलियारे में हेमंत सोरेन के दोबारा सरकार की कमान संभालने की चर्चा है। सभी विधायक उन्हें फिर से मुख्यमंत्री पद संभालने की राय दे सकते हैं। बता दें कि गिरफ्तारी से पहले भी हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी और बैठक के दौरान ही चंपई सोरेन को नेता चुनने का निर्णय लिया गया था।