ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

अजित पवार और नीतीश कुमार नहीं हैं हेमंत सोरेन, बोली JMM..वो वीर शिबू सोरेन का बेटा हैं

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विधायकों के साथ बैठक की। सत्ताधारी दल की बैठक के बाद जेएमएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के महासचिव सुप्रिय

अजित पवार और नीतीश कुमार नहीं हैं हेमंत सोरेन, बोली JMM..वो वीर शिबू सोरेन का बेटा हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विधायकों के साथ बैठक की। सत्ताधारी दल की बैठक के बाद जेएमएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने साढ़े 4 बजे मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी काम से दिल्ली गये हुए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ एक व्यक्ति नहीं संस्था हैं। हेमंत सोरेन ना तो हिम्मत विश्वशर्मा है ना तो अजित पवार ना ही नीतीश कुमार है वो वीर शिबू सोरेन का बेटा हेमंत सोरेन हैं। 


बाबूलाल मरांडी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से 11 लाख खर्चा करूंगा जो मनोचिकित्सक बाबूलाल की दिमाग को ठीक कर दे। भाजपा के लोगों को शर्म करना चाहिए। ये लोग लंबा लंबा बात कर रहे हैं।  हेमंत सोरेन को खोजकर लाने के लिए 11 हजार रूपये का ईनाम भी रख दिया। मुख्यमंत्री के लापता होने का पोस्टर लगाया गया। केंद्रीय एजेंसियों को लेकर खुलेआम गुंडागर्डी ये लोग कर रहे हैं। हेमंत सोरेन ना तो हिम्मत विश्वशर्मा है ना तो अजित पवार ना ही नीतीश कुमार है वो वीर शिबू सोरेन का बेटा हेमंत सोरेन हैं।


बता दें कि हेमंत सोरेन के लापता होने का पोस्टर बीजेपी ने जारी की। बीजेपी ने हेमंत सोरेन की जानकारी देने वालों को 11 हजार रूपये ईनाम देने की भी घोषणा तक कर दी। करीब 40 घंटे के बाद हेमंत सोरेन के रांची में होने की खबर आई। चालीस घंटे से लापता सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में कल्पना सोरेन के शामिल होने के बाद यह चर्चा शुरू हो गयी कि हेमंत सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं और उनक पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। विधायक दल की बैठक से पहले किसी भी बैठक में कल्पना सोरेन शामिल नहीं हुई थी।


आज पहली बार कल्पना सोरेन विधायक दल की बैठक में शामिल हुई। शायद इसी बात को लेकर हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को मीटिंग के लिए बुलाया था। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। जिसके बाद अब यह चर्चा होने लगी है कि हेमंत सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें