ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

हेमंत सोरेन की भाभी ने थामा BJP का दामन, कहा-झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में होना पड़ा शामिल

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन अब बीजेपी में शामिल हो गयी है। झारखंड में जेएमएम को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीता सोर

हेमंत सोरेन की भाभी ने थामा BJP का दामन, कहा-झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में होना पड़ा शामिल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन अब बीजेपी में शामिल हो गयी है। झारखंड में जेएमएम को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में उन्हें शामिल होना पड़ा। रांची बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े ने सीता सोरेन को पार्टी की सदस्यता दिलायी। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सीता सोरेन के साथ-साथ उनकी दोनों बेटियां राजश्री और जयश्री को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई।


सीता सोरेन शिबू सोरेन के दिवंगत पुत्र दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं. सीता सोरेन जामा विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव भी थी। जेएमएम छोड़कर सीता ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का सोच पूरे विश्व में हमलोगों को देखने को मिल रहा है। आए दिन देश में विकास का काम हो रहा है। झारखंड को विकसित राज्य बनाने का सपना हमारे पति दुर्गा सोरेन ने देखी थी लेकिन उनकी लड़ाई अधूरी रह गयी। उनके सपनों को पूरा करने में वो लगी हुई है। 


पति चाहते थे कि झारखंड विकसित राज्य बने। अपने पति के सपनों को पूरा करने के उद्धेश्य से वो आज मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हुई है। यहां की जनता भी चाहती है कि राज्य में बदलाव हो। मेरा भी यही मानना है कि झारखंड में बदलाव हो। अभी झारखंड विकास से कोसो दूर है। झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में शामिल होना जरूरी था। मोदी जी का जो सोच है वो झारखंड में भी दिखेगा। झारखंड में हमलोग मिलकर काम करेंगे अपने पति दुर्गा सोरेन के सपनों पूरा करेंगे। झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का हर प्रयास करेंगे। झारखंड को बचाने के लिए बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। आने वाले दिनों में लोकसभा की सभी 14 सीटों में कमल खिलेगा।


सीता सोरेन के JMM से इस्तीफा दिए जाने पर JMM सांसद महुआ माजी का बयान सामने आया है। महुआ माजी ने कहा कि सीता सोरेन के इस कदम से हम सभी हैरान हैं। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया इसके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। महुआ माजी ने आगे कहा कि अभी पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है तो ऐसे में मुझे लगता है कि सबको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था। सीता सोरेन का भाजपा का दामन थामना हमारी पार्टी जेएमएम के लिए दुखद है। वही JMM से इस्तीफा और बीजेपी में शामिल होने बाद सीता सोरेन ने कहा कि मैंने 14 साल तक पार्टी की सेवा की और 14 साल में मुझे जो सम्मान मिलना चाहिए था वो मुझे आजतक नहीं मिला। जिसके कारण मुझे यह बड़ा फैसला लेना पड़ा गया।  

हेमंत सोरेन की भाभी ने थामा BJP का दामन, कहा-झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में होना पड़ा शामिल


हेमंत सोरेन की भाभी ने थामा BJP का दामन, कहा-झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में होना पड़ा शामिल


हेमंत सोरेन की भाभी ने थामा BJP का दामन, कहा-झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में होना पड़ा शामिल



टैग्स