ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

हवा में उड़ जाएंगे ललन सिंह, राजद विधायक का दावा..उनको भी पता नहीं चलेगा

PATNA: नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने ललन सिंह को मुंगेर से अपना उम्मीदवार बनाया वही राष्ट्रीय जनता दल ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। मुंग

हवा में उड़ जाएंगे ललन सिंह, राजद विधायक का दावा..उनको भी पता नहीं चलेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने ललन सिंह को मुंगेर से अपना उम्मीदवार बनाया वही राष्ट्रीय जनता दल ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। मुंगेर सीट को लेकर अब बयानबाजी तेज हो गयी है।  अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पार्टी के एमएलए फतेह बहादुर ने ललन सिंह को लेकर बड़ा हमला बोला है। कहा है कि मुंगेर में हवा में उड़ जाएंगे ललन सिंह और उनकों भी पता नहीं चलेगा। 


बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने औरंगाबाद, नवादा, गया, बांका, मुंगेर और जमुई के प्रत्याशियों को राजद का सिंबल बांट दिया है। वही सारण से रोहिणी आचार्य, बक्सर से सुधाकर सिंह, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, मुंगेर से अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, महाराजगंज से रंधीर सिंह, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव और उजियारपुर से आलोक मेहता को राजद ने टिकट दिया है।  


वही बिहार के गैंगस्टर रहे अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को लालू ने मुंगेर से ललन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। पत्नी को राजद से टिकट मिलने के बाद खुद अशोक महतो कह चुके हैं कि मुंगेर में ललन सिंह का कोई अता-पता नहीं चल पाएगा। अशोक महतो के बयान के बाद अब लालू के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी दावा किया है कि ललन सिंह हवा में ऐसे उड़ेंगे कि उनकों भी पता नहीं चल पाएगा।  


टैग्स