ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में 47 वर्षीय सुनील कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर गोली चलाने का आरोप...

बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया. हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार देर रात भीड़ के सामने एक ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जगदीश महतो के 47 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि विवाद सुलझाने के दौरान पड़ोसी युवक सौरभ कुमार ने भीड़ के बीच सुनील के सिर में गोली मार दी.


घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. गोली लगने के बाद सुनील गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सुनील की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


गली में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, पोरई गांव के एक टोले की संकरी गली में दो मोटरसाइकिलें खड़ी थीं. बाइक खड़ी होने से रास्ते को लेकर स्थानीय लोगों में परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों के अनुसार, कुछ महिलाओं ने बाइक के मालिकों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन तत्काल यह पता नहीं चल सका कि बाइक किसकी है.


इसके बाद मामले की जानकारी वार्ड पार्षद को दी गई और डायल 112 पर पुलिस को भी सूचना दी गई. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो भाई सौरभ कुमार और गौरव मौके पर पहुंचे. दोनों ने बाइक को अपने रिश्तेदारों का बताया. इसके बाद बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज भी होने लगी.


समझौता कराने के दौरान घर से हथियार लाने का आरोप

विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों और बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की. परिजनों के अनुसार, इसी दौरान सौरभ कुमार अपने घर गया और वहां से हथियार लेकर वापस आया.


मृतक की दादी मालती देवी ने आरोप लगाया कि समझौते की कोशिश के बीच सौरभ ने भीड़ के सामने सुनील कुमार पर गोली चला दी. गोली सुनील के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.


परिजनों के अनुसार, सुनील कुमार बाहर रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे. वह करीब तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे. परिवार के लोगों ने बताया कि घर लौटने के कुछ ही दिनों बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.


सदर डीएसपी-2 राकेश कुमार रंजन ने बताया कि गली में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान पड़ोसी की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.