ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

'हाथ' छोड़ अब दीदी का साथ देंगे बिहारी बाबू, आसनसोल से लड़ेंगे लोकसभा का उपचुनाव

DESK : लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा. इसके लिए ममता बनर्जी ने फिल्म एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न

'हाथ' छोड़ अब दीदी का साथ देंगे बिहारी बाबू, आसनसोल से लड़ेंगे लोकसभा का उपचुनाव
First Bihar
2 मिनट

DESK : लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा. इसके लिए ममता बनर्जी ने फिल्म एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इसके अलावा बालीगंज विधानसभा उप चुनाव में बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया है. 


बाबुल सुप्रियो साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद नियुक्त हुए थे. आसनसोल की सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी. वह भाजपा से सांसद थे. अब वहां से शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ेंगे. और बाबुल सुप्रियो को बालीगंज से उम्मीदवार बनाया है. ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. 




बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे. लेकिन कांग्रेस में भी वह कोई कमाल नहीं कर पाए. और अब वह ममता बनर्जी की त्रिमूल कांग्रेस से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. वहीं बाबुल सुप्रियो आसनसोल से बीजेपी सांसद थे, लेकिन बाद उन्होंने पार्टी के साथ लोकसभा सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया था और तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था.


गौर हो कि राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही चुनाव आयोग ने आसनसोल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. इसके लिए चुनाव आयोग के तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि लोकसभा की एक सीट और चार राज्यों की चार विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 12 अप्रैल को होंगे. मतगणना 16 अप्रैल को होगी.

टैग्स