ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

IAS Sanjeev Hans: हंस और गुलाब मामले में ED का बड़ा एक्शन, सुरेश सिंघला समेत 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

PATNA : भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को सहयोग करने वाले तीन अन्य लोगों को गिरफ्त

IAS Sanjeev Hans: हंस और गुलाब मामले में ED का बड़ा एक्शन, सुरेश सिंघला समेत 3 आरोपियों को किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को सहयोग करने वाले तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। अब इसके बाद इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। 


दरअसल, ईडी ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें सिंगला एंड सिंगला कंपनी के सुरेश कुमार सिंगला उनके पुत्र वरुण सिंगला और पटना निवासी पवन कुमार हैं। दो अन्य गिरफ्तार आरोपी पंजाब निवासी हैं। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग मामले में संजीव हंस और गुलाब यादव प्रकरण में 13 नामजद लोगों को आरोपित किया है।


मालूम हो कि, इस मामले में जांच एजेंसी ने अब तक मुख्य आरोपी संजीव हंस और गुलाब यादव के अलावा पुष्पराज बजाज शादाब अहमद और प्रवीण चौधरी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ भी हो चुकी है। इसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले भी ईडी ने पंजाब निवासी सिंगला एंड सिंगला के सुरेश सिंगला और उनके पुत्र वरुण सिंगला और पटना निवासी पवन कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


वहीं, गिरफ्तार आरोपितों को प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत में न्यायाधीश सह जिला जज रूपेश देव की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेउर जेल भेज दिया। संभावना जताई जा रही है कि ईडी जल्द ही इनकी रिमांड के लिए कोर्ट में अपील करेगी। दूसरी ओर हंस और गुलाब प्रकरण में ईडी जल्द ही हंस की पत्नी मोना हंस और गुलाब की पत्नी अंबिका गुलाब यादव समेत अन्य को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।