ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

हमेशा दूसरों की कृपा पर CM बने नीतीश, BJP बोली..लालू ने बनायी दूरी

PATNA: BJP ने एक बार फिर कहा है कि हमेशा दूसरों की कृपा पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं। अब तो लालू ने दूरी बना ली है। मकर संक्रांति के दिन इस बार राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो

हमेशा दूसरों की कृपा पर CM बने नीतीश, BJP बोली..लालू ने बनायी दूरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: BJP ने एक बार फिर कहा है कि हमेशा दूसरों की कृपा पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं। अब तो लालू ने दूरी बना ली है। मकर संक्रांति के दिन इस बार राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दही का टीका नहीं लगाया गया। इससे पता चलता है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। 


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार 78 विधायकों की पार्टी राजद की कृपा पर मुख्यमंत्री हैं और लालू प्रसाद जब चाहें उन्हें हटा कर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। दोनों के बीच डील भी यही हुई थी।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस बार मकर संक्रांति पर लालू-राबड़ी आवास गए, लेकिन वहाँ केवल 7 मिनट रुके। लालू प्रसाद ने उनसे दूरी बनायी और दही का टीका भी नहीं लगाया । दोनों दलों के बीच सब-कुछ ठीक नहीं है। डील की कील चुभने लगी है।


सुशील मोदी ने कहा कि ऐसे में कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे इसलिए जदयू के मंत्री नीतीश कुमार को "बिहार का भविष्य" बता रहे हैं, जबकि स्वयं मुख्यमंत्री बिहार का भविष्य (उत्तराधिकारी) तेजस्वी यादव को बता चुके हैं।


उन्होंने कहा कि 2020 में नीतीश कुमार 75 विधायकों वाली भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे, जबकि उनकी पार्टी के पास सिर्फ 44 विधायक थे। वे पहली बार 2001 में भी 67 विधायकों वाली भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनकी पार्टी के 37 विधायक थे।

हमेशा दूसरों की कृपा पर CM बने नीतीश, BJP बोली..लालू ने बनायी दूरी