ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

HAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहल

बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पहल की है। उनके निर्देश पर पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद अपना एक-एक माह का वेतन देने की बात कही गई है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) एवं लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार डॉ. संतोष कुमार सुमन ने संवेदनशील पहल की है। 



उनके निर्देश पर पार्टी के सभी माननीय सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद अपना एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे, ताकि बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राहत एवं सहायता पहुंचाने में सहयोग मिल सके। डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना जनप्रतिनिधियों का मानवीय दायित्व है।



डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बाढ़ ने बड़ी संख्या में लोगों के घर, फसल, रोजगार और आजीविका को प्रभावित किया है। ऐसे कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हर सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से राहत एवं सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।



पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन की इस पहल के माध्यम से हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) ने बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े होने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित कर इस मानवीय पहल को सफल बनाएंगे और संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता