ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

हाजीपुर पहुंचे गिरिराज सिंह ने नीतीश से पूछा.. आप बिहार के मुख्यमंत्री हैं भी या नहीं?

HAJIPUR : बेगूसराय के बाद हाजीपुर में फायरिंग की घटना से बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से बड़ा सवाल पैदा हुआ है। हाजीपुर की घटना के बाद सरकार को जवाब नहीं सूझ रहा और

हाजीपुर पहुंचे गिरिराज सिंह ने नीतीश से पूछा.. आप बिहार के मुख्यमंत्री हैं भी या नहीं?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR : बेगूसराय के बाद हाजीपुर में फायरिंग की घटना से बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से बड़ा सवाल पैदा हुआ है। हाजीपुर की घटना के बाद सरकार को जवाब नहीं सूझ रहा और विपक्ष ताबड़तोड़ हमले बोल रहा है। हाजीपुर में बीती रात हुई घटना के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह आज सुबह सवेरे वहां पहुंचे हैं। गिरिराज सिंह ने हाजीपुर पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार से सीधा सवाल पूछा है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं भी या नहीं.


गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में कानून का राज खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार जिसे जनता का राज बताने की कोशिश कर रहे हैं वही जनता यह बता रही है कि बिहार में जंगलराज है। पहले बेगूसराय फिर पटना और हाजीपुर में फायरिंग की घटनाएं यही बता रही हैं कि राज्य में सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं बची है।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार की मौजूदा दुर्गति के लिए जिम्मेदार हैं। नीतीश कुमार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि वह मुख्यमंत्री होने के नाते इन घटनाओं की जवाबदेही लेते हैं या नहीं। गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार की तरफ से केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाए जाने को लेकर भी जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर केंद्र मदद देना बंद कर दे तो बिहार के गांव गांव में विकास कार्य रुक जाएगा जबकि हकीकत यह है कि नितिन गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार के साथ मंच पर 5 लाख करोड़ की योजना पर काम करने की बात कही थी और उस काम को गिना भी दिया था। नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि पिछले 8 साल में केंद्र से मिली राशि का कितना खर्च उन्होंने किया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता