ब्रेकिंग
‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज

चौथे चरण की वोटिंग के बीच हाजीपुर में पीएम मोदी की चुनावी सभा : की लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील

HAJIPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान के तहत सोमवार को हाजीपुर पहुंचे और विशाल सनसभा को संबोधित किया। लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के पक्ष में उन्होंन

चौथे चरण की वोटिंग के बीच हाजीपुर में पीएम मोदी की चुनावी सभा : की लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान के तहत सोमवार को हाजीपुर पहुंचे और विशाल सनसभा को संबोधित किया। लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के पक्ष में उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए चिराग पासवान के दिवंगत पिता रामविलास पासवान को भी याद किया।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले स्थानीय भाषा में हाजीपुर की धरती को नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वह अधिक से अधिक वोटिंग करें। यह चुनाव लोकतंत्र का एक महापर्व है। ज्यादा मतदान इसकी शोभा को और अधिक बढ़ा देता है। आपका एक-एक वोट देश के लोकतंत्र का गहना बन जाता है। हाजीपुर आकर यहां की जनता से आशीर्वाद लेना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है।


पीएम मोदी ने मंच से दिवंगत नेता रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि यह पहला लोकसभा चुनाव है, जब एनडीए उनकी अनुपस्थिति में लड़ रहा है। रामविलास पासवान सामाजिक न्याय के सच्चे साधक थे। हाजीपुर के प्रति उनका लगाव और समर्पण हमेशा याद रहेगा। हाजीपुर में उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी लोग संकल्पबद्ध हैं। अब चार जून बहुत दूर नही है। चार जून को हर किसी की नजर टीवी, रेडियों और सोशल मीडिया पर होगी और चुनाव के परिणाम करेंगे, फिर एक बार मोदी सरकार।