ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

चुनाव के बाद भी NDA विधायकों के अंदर कम नहीं हो रही पीड़ा, BJP MLA को फोन कर गोपाल मंडल ने अगली बार हरवाने की धमकी दी

BHAGALPUR: गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह बिहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को कॉल कर धमकी दे रहे हैं. गोपाल मंडल ने

चुनाव के बाद भी NDA विधायकों के अंदर कम नहीं हो रही पीड़ा, BJP MLA को फोन कर गोपाल मंडल ने अगली बार हरवाने की धमकी दी
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह बिहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को कॉल कर धमकी दे रहे हैं. गोपाल मंडल ने धमकी दी है कि अगली बार वह शैलेंद्र को चुनाव हरा देंगे. 


नागरिक अभिनंदन में नहीं बुलाने से हुई शुरूआत

गोपाल मंडल ने शैलेंद्र को कॉल करते हुए कहा कि भाई आपने मुझे नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में नहीं बुलाया. जिसने वोट नहीं दिया उसको बुलाकर आप सम्मानित करते हैं. जिसके बाद शैलेंद्र ने कहा कि नहीं कोई ऐसी बात नहीं है. एक बैठक कर हमलोग बातचीत कर सारे कंफ्यूजन को दूर कर लेते हैं. दोनों तरफ से कंफ्यूजन है. 

हराने की दी धमकी

गोपाल मंडल ने बीजेपी विधायक को धमकी दी कि और कहा कि अगले चुनाव में वह जीतने नहीं देंगे. बिहपुर की राजनीति छोड़ा देंगे. गोपालपुर की चिंता छोड़ दिजिए. जिसके बाद शैलेंद्र हंसते हुए कह रहे हैं कि भईया इतना घबड़ाई मत. हमको लग रहा है कि आपको कोई गलत जानकारी दे दिया है. 


भड़के गोपाल मंडल

गोपाल मंडल किसी झबुआ को नाम लेते हुए गाली ले रहे हैं. कह रहे है कि उसको बीजेपी के कार्यक्रम में कैसे आप बुलाए. उसने मेरा वोट काटा. एलजेपी के लिए वोट मांग रहा था. जिसके बाद बीजेपी विधायक शैलेंद्र सफाई दे रहे हैं कि भईया हम बुलाए नहीं थे. मेरा भाषण सुन लिजिए. उसमें हम कह रहे है कि इनको किसने पार्टी के कार्यक्रम में बुलाया है. हमतो उसको डांट रहे हैं. आप इसका पूरा वीडियो देख लिजिए.  जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसकी फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है. दोनों विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन उनके नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया. यह ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.


टैग्स