ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

गोपालगंज-मोकामा विधानसभा उपचुनाव: 3 नवंबर को HOLIDAY का ऐलान

PATNA: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर कल उपचुनाव होगा। 03 नवम्बर को गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव की पूरी तैयारी कर ली गयी है। कल गुरुवार को सुबह 7 बजे से लेकर शाम के

गोपालगंज-मोकामा विधानसभा उपचुनाव: 3 नवंबर को HOLIDAY का ऐलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर कल उपचुनाव होगा। 03 नवम्बर को गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव की पूरी तैयारी कर ली गयी है। कल गुरुवार को सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे। गुरुवार को मतदान के बाद 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। मोकामा और गोपालगंज में कल सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र में 16 अर्ध सैनिक सुरक्षा बलों की कंपनियों को लगाया गया है। 


गोपालगंज और मोकामा सीट पर महागठबंधन की तरफ से RJD और NDA की ओर से BJP चुनावी मैदान में है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टी के नेताओं ने जीत का दावा किया है। 06 नवम्बर को वोटों की गिनती होगी जिसके बाद सब कुछ क्लियर हो जाएगा। बात मोकामा की करे तो यहां दो लाख 79 हजार 852 मतदाता है जबकि गोपालगंज में 3 लाख 31 हजार 469 मतदाता है जो कल अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 


दोनों सीटों में सबसे चर्चित सीट मोकामा रहा है। मोकामा में 289 बूथों पर मतदान होगा। मोकामा में एक तरफ पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी है जो राजद से उम्मीदवार है तो दूसरी ओर ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी बीजेपी की प्रत्याशी है जो चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी भूमिहार समाज से आते हैं। वहीं गोपालगंज में बीजेपी ने दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि महागठबंधन की तरफ से राजद ने मोहन गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। 


वहीं राबड़ी देवी के भाई साधु यादव की पत्नी भी चुनाव लड़ रही है। गोपालगंज में त्रिकोणीय मुकाबला है। साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव बसपा की उम्मीदवार है। यह भी बता दें कि राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता के खिलाफ गोपालगंज के एक वोटर दीपू सिंह ने 01 नवम्बर को पटना हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की थी और उनकी उम्मीदवारी पर रोक लगाने की मांग की थी। ऐसे में राजद के लिए यह मुश्किलें खड़ी कर सकती है। मतदान के दिन ही पटना हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी।

टैग्स