ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: अनशन पर बैठे गोपाल मंडल के बेटे की तबीयत बिगड़ी, अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन क्यों?

Bihar Politics: जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की मांग को लेकर चार दिनों से अनशन पर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। दरअसल, वे पिछले चार दिनों से अनशन पर हैं, जिससे उनकी तबीयत में गिरावट आई है।


दरअसल, आशीष मंडल बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे हैं और वे नाथनगर विधानसभा के सबोर प्रखंड के मसाढ़ू गांव में बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। पिछले साल गंगा नदी के कटाव के कारण इस इलाके में भारी तबाही मची थी। 


इस प्राकृतिक आपदा में करीब 60 लोग बेघर हो गए थे, क्योंकि उनका घर नदी में समा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक इन प्रभावितों में से केवल 11 लोगों को ही मुआवजे के रूप में जमीन दी गई है। इन्हीं पीड़ितों के लिए आशीष मंडल न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, आशीष मंडल 9 जुलाई से अनशन पर बैठे हुए हैं। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची और उनकी जांच की। डॉक्टरों ने आशीष को तत्काल स्लाइन चढ़ाया। लगातार अनशन के चलते उनका शुगर लेवल काफी कम हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती हो जाएं, अन्यथा उनकी तबीयत और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता