ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

‘बीजेपी JDU को पूरी तरह खा जाएगी’, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक गोपाल मंडल का हमला

Bihar Politics: JDU छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए गोपाल मंडल ने अपनी पुरानी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि JDU का भविष्य अंधकारमय है और भाजपा आने वाले दिनों में JDU को पूरी तरह खत्म कर देगी।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले गोपालपुर के चार बार के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने अपनी पुरानी पार्टी JDU और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि JDU का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है और आने वाले दिनों में भाजपा उसे पूरी तरह खत्म कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका राजनीतिक भविष्य अब कांग्रेस में ही सुरक्षित और उज्ज्वल है।



गोपाल मंडल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के कई वरिष्ठ और शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। नेताओं ने उन्हें तत्काल पार्टी की सदस्यता लेने को कहा था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि से जुड़े कार्यक्रमों के कारण सदस्यता की प्रक्रिया में कुछ विलंब हुआ। उन्होंने दावा किया कि अब वह विधिवत कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और आगे पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।



JDU पर जमकर साधा निशाना

गोपाल मंडल ने JDU की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी में अब कुछ बचा नहीं है और वह समाप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार का पार्टी में पहले जैसा प्रभाव नहीं रह गया है और कुछ अन्य नेताओं ने पार्टी की राजनीतिक ताकत को कमजोर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि JDU की सियासी ताकत लगातार खत्म हो रही है और भविष्य में भाजपा JDU को पूरी तरह अपने में समाहित कर लेगी।



टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय लड़े

अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि JDU ने विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने गोपालपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद से वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। गोपाल मंडल ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए।



BJP अमीरों और सामंतों की पार्टी

गोपाल मंडल ने भाजपा पर भी हमला बोलते हुए उसे अमीरों और सामंतों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है और छात्र-युवाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस को सच्ची देशभक्त पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय प्रतीकों और देश की भावनाओं का सम्मान करती है।



कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का दावा

कांग्रेस में शामिल होने के बाद गोपाल मंडल ने कहा कि वह बिहार में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने आगे कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब सांसद बनकर देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना है।



पार्टी बदली, तेवर नहीं

अपने चर्चित और आक्रामक राजनीतिक अंदाज को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि पार्टी बदलने के बावजूद जनता के मुद्दों पर लड़ने का उनका पुराना तेवर नहीं बदलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगे भी जनता की समस्याओं को लेकर उसी आक्रामक अंदाज में आवाज उठाते रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता