ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह

Bihar Politics: यूसीसी को लेकर AIMPLB के विरोध पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि कुछ संगठन देश को “इस्लामिक भारत” बनाना चाहते हैं, लेकिन भारत में एक देश एक कानून जरूरी है.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: गुजरात विधानसभा से पास हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे असंवैधानिक और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया है। इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।


बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा है कि कुछ मुस्लिम संगठन देश को “इस्लामिक भारत” बनाना चाहते हैं, जो किसी भी सूरत में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक देश, एक कानून ही UCC है और नरेंद्र मोदी सरकार के रहते यह देश में लागू होकर रहेगा। जो राज्य इसे लागू नहीं करेंगे, वे मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण ऐसा करेंगे।


गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि यह मुद्दा हिंदू-मुस्लिम का नहीं, बल्कि देश में समान कानून लागू करने का है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन शरीया कानून को बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन देश में समान नागरिक संहिता लागू करना ही सरकार का लक्ष्य है। अब देखना यह होगा कि इस मुद्दे पर आगे राजनीतिक और कानूनी लड़ाई किस दिशा में जाती है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता