ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

Bihar News: कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा सख्त, निर्माण एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना

बेउर जेल के पास नाला निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर बुडको ने ठेकेदार कंपनी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने साफ कहा है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.दोषी एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई

Bihar News, Beur Nala Construction, Budco Bihar, Nitish Mishra, Urban Development Department Bihar, Patna News, Drain Construction Bihar, Contractor Fined, Budco Action, Bihar Urban Infrastructure
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: कार्य में शिथिलता बरतना बर्दाश्त नहीं होगा. नगर विकास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने निर्माण एजेंसियों को सख्त चेतावनी दिया है. साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है की लापरवाही बरतने वाले निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें.  इसी कड़ी में बेउर में नाला निर्माण करने वाली एजेंसी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. उक्त एजेंसी निर्माण कार्य स्थल पर लापरवाही बरत रही थी. नाला खुदाई की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी, लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे थे. 

दरअसल, बेउर जेल के समीप नाला निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसी सुरक्षा मनको की अनदेखी कर रही थी. बिना बैरिकेटिंग वाले गड्ढे में लगातार दुर्घटना हो रही थी. इसके बाद बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार पर 10 लख रुपए का जुर्माना लगाया है. साथ ही कंपनी को काली सूची में डालने की तैयारी है. 

बुडको की जांच में सामने आया है कि कैचमेंट-5 के तहत चल रहे इस निर्माण कार्य में सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे. साइट पर बैरिकेडिंग तो थी लेकिन कोई व्यक्ति नहीं था. अनुबंध की धारा 4 के तहत कार्य सुरक्षा योजना का पालन करने के लिए ठेकेदार को लिखित में निर्देश दिए गए, फिर भी उसने लापरवाही बरती. उक्त कंपनी को नोटिस जारी कर दो दिनों में जवाब मांगा गया है.

बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने मामले को गंभीरता से लिया है. बेउर में नाला निर्माण कार्य के दौरान गड्ढे में बाइक सवार के गिरने के बाद अन्य सभी ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी गई है. बुडको ने सभी परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों की कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है. एजेंसी का दायित्व होगा कि वह कर्मियों को तैनात रखें.

नगर विकास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्पष्ट रूप से चेताया है कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्माण स्थल पर लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने स्पष्ट किया है कि बिहारवासियों को बेहतर “ईज़ ऑफ़ लिविंग” उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हम पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता