ब्रेकिंग
DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना

गिरिराज के आरोप पर BJP चुप लेकिन JDU ने किया पलटवार, मंत्री नीरज बोले.. आपदा में सबसे ज्यादा मदद करते हैं नीतीश

NAWADA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के बाढ़ पीडितों के उपेक्षा का आरोप लगा रहे है. इसको लेकर रोज बयान दे रहे हैं. कई बार आरोप लगा चुके हैं कि प्रशासन मदद नहीं कर रह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NAWADA:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के बाढ़ पीडितों के उपेक्षा का आरोप लगा रहे है. इसको लेकर रोज बयान दे रहे हैं. कई बार आरोप लगा चुके हैं कि प्रशासन मदद नहीं कर रहा है. गिरिराज के बयान पर सुशील मोदी और ना ही किसी भाजपा नेता ने अबतक कोई बयान दिया.उनकी पार्टी के सभी नेता चुप हैं. लेकिन अब जदयू ने गिरिराज को जवाब दिया है.

जदयू ने कहा-किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

गिरिराज के बयान पर मंत्री नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि हर किसी को आचोलना करने का अधिकार है. बिहार में विकास की गंगा बह रही है. नीतीश कुमार देश में राहत आपदा को लेकर तो फेमस हैं. इसको लेकर किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है.

स्थिति पर सरकार की नजर

नीरज ने कहा कि गिरिराज को पता होना चाहिए कि सीएम नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला हक है. नीतीश कुमार तो बाढ़ पीड़ितों के आइकन है. तीन लाख से अधिक लोगों को आरटीएस के माध्यम से राहत आपदा का पैसा दिया गया. बेगूसराय में भी बाढ़ की स्थिति भयंकर है. सरकार ने प्रशासन को हर व्यवस्था करने का आदेश दे दिया है. बाढ़ की स्थिति पर नजर है. राज्य सरकार खुद संवेदनशील है.