ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जेडीयू से गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं गिरिराज सिंह, RSS जासूसी कांड को लेकर नाराज़

PATNA : RSS जासूसी कांड को लेकर बीजेपी नीतीश कुमार से खासा नाराज है। स्पेशल ब्रांच की तरफ से जारी किए गए आदेश की कॉपी सामने आने के बाद बीजेपी के अंदर लगातार यह चर्चा हो रही है कि जेडी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : RSS जासूसी कांड को लेकर बीजेपी नीतीश कुमार से खासा नाराज है। स्पेशल ब्रांच की तरफ से जारी किए गए आदेश की कॉपी सामने आने के बाद बीजेपी के अंदर लगातार यह चर्चा हो रही है कि जेडीयू के साथ गठबंधन रखना पार्टी के लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह. नीतीश सरकार की तरफ से RSS के पदाधिकारियों की जासूसी कराए जाने के फैसले पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। https://www.youtube.com/watch?v=D0oBwNfDaE0&feature=youtu.be नीतीश कुमार के रवैए से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह भी भड़के हुए हैं. इफ्तार के मामले पर ट्वीट करके राष्ट्रीय नेतृत्व का नाराजगी झेल चुके गिरिराज सिंह इस मामले पर खुद तो कोई बयानबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने नीतीश सरकार के फैसले के खिलाफ किए गए बीजेपी नेताओं के ट्वीट को लगातार अपने ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता गिरिराज राजीव सिंह के उस ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें राजीव सिंह ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से यह मांग की है कि जेडीयू के साथ गठबंधन खत्म किया जाए। इसके अलावे गिरीराज सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय के ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। संतोष रंजन राय ने RSS पदाधिकारियों की जासूसी के लिए जारी आदेश की कॉपी के साथ अपने ट्वीट में नीतीश कुमार को आईना दिखाया है. गिरिराज सिंह के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर किए गए ट्वीट बताते हैं कि वह जेडीयू के साथ गठबंधन बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता