ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बेगूसराय की जनता को गिरिराज ने दिलाया संकल्प, बोले..कहिये हलाल नहीं सिर्फ झटका वाला मीट खाएंगे..सनातन धर्म को मजबूत बनाएंगे

BEGUSARAI: एक बार में झटका..एक बार में झटका.. यह नारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय की जनता से लगवाया। वहां के लोगों को यह संकल्प दिलाते हुए कहा कि कहिये कि कभी हला

बेगूसराय की जनता को गिरिराज ने दिलाया संकल्प, बोले..कहिये हलाल नहीं सिर्फ झटका वाला मीट खाएंगे..सनातन धर्म को मजबूत बनाएंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: एक बार में झटका..एक बार में झटका.. यह नारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय की जनता से लगवाया। वहां के लोगों को यह संकल्प दिलाते हुए कहा कि कहिये कि कभी हलाल मीट नहीं खाएंगे। मीट खाना होगा तब सिर्फ झटका वाला मीट ही खाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म का बलि प्रथा झटका ही होता है हलाल नहीं होता है। 


पूरी दुनियां में भारत के सनातन से बढ़िया कोई धर्म ही नहीं है जो चीटी को भी गुड़ देता है और पीपल के वृक्ष को जल देता है। गिरिराज ने कहा कि सनातन धर्म में वसुधैव कुटुम्बकम की बात होती है और दूसरे का धर्म है कि जो नहीं माना वो काफिर है। इसलिए सनातन धर्म को बचाना होगा इसे और मजबूत करना होगा। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में हैं। अपने इस दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संसदीय क्षेत्र में लोगों को हलाल वाला मीट नहीं बल्कि झटका वाला मीट खाने का संकल्प दिलाया। गिरिराज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग हलाल मीट बेचते और खाते हैं यह उनका अपने धर्म के प्रति समर्पण है। जिसका वो सम्मान करते हैं। 


सनातन धर्म में भी बलि प्रथा है जहां झटके से बलि दी जाती है तो सनातन धर्म के लोगों को भी हलाल मीट नहीं बल्कि झटका वाला मीट ही खाना चाहिए। वहां मौजूद लोगों को गिरिराज सिंह ने संकल्प दिलाया कि आज के बाद कहिये कि हलाल मीट नहीं खाएंगे और सिर्फ झटका वाला ही मीट खाएंगे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने लोगों से अपील किया कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए रोज युवा मंदिर जाए तभी यह सनातन धर्म मजबूत होगा। 


सनातन धर्म में चींटी को जहां गुड़ दिया जाता है वहीं वृक्षों को भी पानी दिया जाता है। ग्रामीणों को झटका वाला मीट खिलाने का संकल्प दिलाने वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि गिरिराज सिंह लगातार सनातन धर्म की मजबूती के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। मौके पर सदर विधायक कुंदन कुमार,सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण लोगों के साथ बैठक की और यह संकल्प दिलाया।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता