ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

रामदास अठावले बोले BJP पर भारी पड़ा केजरीवाल के मुफ्त घोषणाएं, अब दिल्ली का करें विकास

GAYA: आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले आज गया पहुंचे. अठावले ने दिल्ली में बीजेपी की हार पर कहा कि दिल्ली में सम्पन्न हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल द्वारा विभिन्न सुविधाओं को म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA:  आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले आज गया पहुंचे. अठावले ने दिल्ली में बीजेपी की हार पर कहा कि दिल्ली में सम्पन्न हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल द्वारा विभिन्न सुविधाओं को मुफ्त करने की घोषणाएं वहां भारतीय जनता पार्टी के हार का मुख्य कारण बनी.गया परिसदन में पत्रकारों को बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि हालांकि पिछले चुनाव से इस बार भाजपा के वोट बैंक में काफी बढ़ोतरी हुई है. पिछली बार तीन सीटें बीजेपी जीती थी. इस बार 8 सीटें जीती हैं.

दिल्ली का करें विकास

अठावले ने कहा कि केजरीवाल चुनाव तो जीत गए है. अब इनको केंद्र सरकार से अधिक से अधिक पैसा लेकर दिल्ली का विकास करना चाहिए. दिल्ली में बिहार समेत कई राज्यों के लोग जाकर रहते हैं. इनपर भी ध्यान देने की जरूरत हैं. अठावले ने कहा कि एनआरसी के नाम पर अफवाह फैलाया जा रहा है. किसी राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने वाला है. 

पटना-बोधगया एनएच को लेकर गडकरी से करेंगे मुलाकात

अठावले ने पटना-बोधगया एनएच-83 की दुर्दशा पर चिंता जताई और कहा कि इसको ठीक कराने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी से मुलाकात करेंगे. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता