ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर आज करेंगे विष्णुपद मंदिर में पिंडदान, इन रास्तों में आमलोगों के जाने पर लगी रोक

GAYA : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज गया जाएंगे। राज्यपाल विष्णुपद में वे अपने पितरों के निमित्त तर्पण का कर्मकांड करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रश

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर आज करेंगे विष्णुपद मंदिर में पिंडदान, इन रास्तों में आमलोगों के जाने पर लगी रोक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज गया जाएंगे। राज्यपाल  विष्णुपद में वे अपने पितरों के निमित्त तर्पण का कर्मकांड करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करीब ढाई घंटे तक गया में रहेंगे। सुबह के करीब 9 बजे वे विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगे। 


वहीं, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का गया आगमन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा आज 9:00 बजे से 9:20 तक घुंघड़ीटांंड़ बाईपास होते हुए नारायणी पुल, बंगाली आश्रम रोड को उक्त अवधि के लिए अवरुद्ध (बंद) किया गया है। वहीं, राज्यपाल 11:00 बजे के बाद वापस पटना आ जाएंगे। इसे लेकर 11:00 से 11:20 तक विष्णुपद मंदिर से बंगाली आश्रम होते हुए नारायणी पुल बाईपास तक का रास्ता जिला प्रशासन द्वारा बंद किया गया है। 



इसके साथ ही राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा आमजनों एवं पंडा समाज के लोगों से अपील की गई है.कि उक्त रूट में उस समय आम लोग आवागमन न करें।  जिला प्रशासन गया की ओर से आमजन एवं पंडा समाज से अपील किया गया है कि विष्णुपद मंदिर से बंगाली आश्रम होते हुए नारायणी पुल बाईपास तक का जो रास्ता है उसका आज कम से कम उपयोग करें। 



उधर, पितृ पक्ष मेले में पितरों के निमित्त पिंडदान तर्पण कर्मकांड के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है। जानकारी हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस बार के पितृपक्ष मेले में आए और अपने पितरों के निमित्त पिंडदान कर इसी सप्ताह को लौटे हैं। उपराष्ट्रपति के विष्णुपद आगमन और प्रस्थान के दौरान भी काफी तैयारी की गई थी। उसके बाद अब बिहार के राज्यपाल के आगमन को लेकर मार्ग को जिला प्रशासन द्वारा बताए गए समय में अवरुद्ध रखा

संबंधित खबरें