ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश की करीबी पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड, नक्सली संगठनों से सांठ-गांठ की खबर

GAYA : बिहार के गया में जदयू नेत्री और पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर पर NIA ने छापा मारा है। सुबह करीब 4:30 बजे NIA की टीम ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व MLC क

नीतीश की करीबी पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड, नक्सली संगठनों से सांठ-गांठ की खबर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया में जदयू नेत्री और पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर पर NIA ने छापा मारा है। सुबह करीब 4:30 बजे NIA की टीम ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व MLC के नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की खबर के बाद यह एक्शन लिया गया है। NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी थी। 


वहीं, इस घटना को लेकर गया के SSP आशीष भारती ने बताया, कि एनआइए की टीम ने उनसे सहयोग मांगा था। छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के घर के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सुबह से ही घर की तलाशी ली जा रही है। अभी तक इस छापेमारी से जुड़ी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि टीम घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ कर रही है।


बताया जा रहा है कि,  जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव देश के चर्चित रोड रेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों टिकरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के क्रम में दो युवकों से पूछताछ हुई थी। दोनों युवकों ने जदयू नेत्री मनोरमा देवी का भी नाम का खुलासा किया गया था। उन लड़कों का नक्सली कनेक्शन जांच में उजागर हुआ था। एनआईए ने दोनों युवकों से विशेष रूप से पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। इस दौरान एनआईए को मोबाइल बरामद हुआ था। सुत्रों का कहना है कि एनआईए ने बरामद मोबाइल में लगे सिम मनोरमा देवी के नाम से लिया गया था।