ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

लालू के विधायक के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को लेकर कर दी विवादित टिप्पणी; राम मंदिर का भी लिया नाम

GAYA : राजद सुप्रीमों लालू यादव के विधायक ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी किया है। इतना ही नहीं इस विधायक ने राम मंदिर और भगवान राम को लेकर भी बड़ी बात कह डाली है। जसिके बाद बि

लालू के विधायक के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को लेकर कर दी विवादित टिप्पणी; राम मंदिर का भी लिया नाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : राजद सुप्रीमों लालू यादव के विधायक ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी किया है। इतना ही नहीं इस विधायक ने राम मंदिर और भगवान राम को लेकर भी बड़ी बात कह डाली है। जसिके बाद बिहार समेत देश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ना तय माना जा रहा है। इसकी वजह यह भी इसी महीने राम मंदिर का लोकार्पण होना है और पीएम मोदी को बिहार का दौरा भी करना है। ऐसे में राजद विधायक के इस विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा को बैठे -बिठाए एक मुद्दा हासिल हो गया है। 


दरअसल, अतरी से राजद विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक अपने निवास पर रविवार को आयोजित की। इस बैठक में राजद विधायक अजय यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर तीखा हमला बोला। विधायक ने पीएम मोदी की निजी जिंदगी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि- वह (नरेंद्र मोदी ) लगातार नारा लगा रहे हैं कि राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन करेंगे। अब कलयुग और भट युग होने जा रहा है। 


आरजेडी विधायक ने कहा कि-  पुरुषोत्तम श्री राम जो पुरुषों में उत्तम थे, जिन्होंने अपनी पत्नी के लिए धरती के सबसे बलवान और विद्वान रावण से युद्ध किया। जबकि, पीएम मोदी का जीवन इससे इतर होते हुए भी भगवान श्री राम के राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे यह सोचकर कितना बेइज्जती महसूस होता है। 


इसके आगे आरजेडी विधायक अजय यादव ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन में जो भीड़ जुटने ने जा रही है, उससे भी खतरा ही है। इस दौरान कोई अनहोनी हो गई तो इसका दोष कहीं और लगा देंगे। हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम चाय बेचने वाले हैं, लेकिन यह दस लाख का सूट पहनते हैं और 10 हज़ार करोड़ के विमान में घूमते हैं।