ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

‘राहुल की सरकार बन गई तो पाकिस्तान में चला जाएगा जम्मू-कश्मीर’ जीतनराम मांझी का पलटवार

GAYA: अपने गृह जिला गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए एक बयान को लेकर पलटवार किया। मांझी ने कहा कि देश में अगर गलती

‘राहुल की सरकार बन गई तो पाकिस्तान में चला जाएगा जम्मू-कश्मीर’ जीतनराम मांझी का पलटवार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: अपने गृह जिला गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए एक बयान को लेकर पलटवार किया। मांझी ने कहा कि देश में अगर गलती से इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान में चला जाएगा। 60 साल तक कांग्रेस की सरकार देश में रही लेकिन 370 हटाने की हिम्मत नहीं हुआ और अब जब जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं तो राहुल गांधी गलतबयानी कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।


दरअसल, जीतनराम मांझी गया स्थित मगध आयुक्त कार्यालय परिसर में जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि जब तक हाथ में सत्ता नहीं आती है, तब तक बहुत तरह की लोक लुभावन बात लोग करते हैं कि जनता उनके बहकावे में आ जाए।


उन्होंने कहा कि देश में 60 वर्षों तक उनकी सरकार रही। कई राज्यों में भी उनकी सरकार है, राहुल क्यों नहीं बात करते हैं। वह पार्लियामेंट में या कहीं और बात रख सकते थे लेकिन ऐसा ना करके जब जम्मू कश्मीर में चुनाव है तो जम्मू कश्मीर के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वे लोग धारा 370 लागू करना चाह रहे हैं। वह पाकिस्तान परस्त लोगों से हाथ मिला रहे हैं। मांझी ने कहा कि अगर उनके गठबंधन की सरकार बनी तो कश्मीर पाकिस्तान में चला जाएगा और उसके प्रणेता राहुल गांधी होंगे।


वहीं पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा एंटी रेप बिल लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता सरकार द्वारा देर से ही सही लेकिन सही कदम है। यह शुरू में ही बनना चाहिए था, जो उन्होंने सड़क पर उतरने का नाटक किया और दूसरे को ब्लेम किया उसके बदले यही कानून बनना चाहिए था। नए कानून बनाकर ममता बनर्जी ने थोड़ा मलहम लगाया है।

रिपोर्ट- नितम राज