ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

गया: जाप के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया की धमकी, पप्पू यादव को रिहा नहीं किया गया तो तोड़ेंगे Lockdown

GAYA: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव को पटना में हिरासत में लिए जाने के विरोध में राजनीति तेज हो गयी है। जाप के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने यह धमकी दी है कि यदि

गया: जाप के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया की धमकी, पप्पू यादव को रिहा नहीं किया गया तो तोड़ेंगे Lockdown
Santosh Singh
2 मिनट

GAYA: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव को पटना में हिरासत में लिए जाने के विरोध में राजनीति तेज हो गयी है। जाप के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने यह धमकी दी है कि यदि पप्पू यादव को रिहा नहीं किया गया तो लॉकडाउन तोड़कर आंदोलन को विवश होंगे। 


जाप प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लोग परेशान हैं। कई लोगों की इस वैश्विक महामारी से जाने जा रही है। कई अब भी इससे जुझ रहे हैं। ऐसे में यदि कोई घर से निकलकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं तो यह बात सरकार को नागवार गुजर रही है। बिहार में सरकारी सिस्टम फेल है और आम जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। पप्पू यादव दिन रात लोगों की मदद कर रहे हैं।


पप्पू यादव ने गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज की कुव्यवस्था को भी उजागर किया। सारण के सांसद के पास छिपाकर रखे गये एंबुलेंस का मामला उठाया तो उल्टे पप्पू यादव पर ही प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। जाप इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि उन्हें रिहा नहीं किया गया तो वे लोग लॉकडाउन का नियम तोड़ देंगे और आंदोलन को विवश होंगे।