ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Bihar By-Election Result 2024 Live : इमामगंज सीट पर NDA को सफलता, उपचुनाव में जीतन राम मांझी की बहु दीपा मांझी को मिली जीत

GAYA : बिहार की चार सीटों रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज पर हुए विधानसभा उपचुनाव की एनडीए को पहली ख़ुशी हासिल हुई है। यहां इमामगंज सीट पर एनडीए को बहुमत हासिल हुई है। यहां स

Bihar By-Election Result 2024 Live : इमामगंज सीट पर NDA को सफलता, उपचुनाव में जीतन राम मांझी की बहु दीपा मांझी को मिली जीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार की चार सीटों रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज पर हुए विधानसभा उपचुनाव की एनडीए को पहली ख़ुशी हासिल हुई है। यहां इमामगंज सीट पर एनडीए को बहुमत हासिल हुई है। यहां से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी को जीत हासिल हुई है। यहां से आरजेडी  दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, अभी औपचारिक एलान बाकी है।


जानकारी के मुताबिक गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर  हम प्रत्याशी दीपा मांझी को जीत हासिल हुई है। आरजेडी के रौशन मांझी पीछे हो गए हैं। जन सुराज के जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे। तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अब निर्णायक बढ़त ले चुकी है। केवल ढाई राउंड की मतगणना बाकी है। बीजेपी 12250 वोटों से दसवें राउंड में आगे है। इसी तरह, तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। 


दरअसल, बिहार की तीन सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था। अब तीन में से दो सीट पर एनडीए आगे है। जबकि एक सीट पर बसपा ने खेल कर दिया है। रामगढ़ में राजद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। यहां बसपा कैंडिडेट आगे हैं। रूझानों के अनुसार तीन सीट पर एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बसपा एक सीट पर आगे है।