ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बेलागंज में बोले तेजस्वी यादव, जब भैंस नहीं पटक पाई तो भाजपा क्या पटकेगी, मोदी के सामने नहीं रगड़ेंगे नाक, लालू सेना लड़ने को तैयार

GAYA: बिहार में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होने वाला है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज पर 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। बेलागंज में चुनाव

बेलागंज में बोले तेजस्वी यादव, जब भैंस नहीं पटक पाई तो भाजपा क्या पटकेगी, मोदी के सामने नहीं रगड़ेंगे नाक, लालू सेना लड़ने को तैयार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होने वाला है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज पर 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। बेलागंज में चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव पहुंचे थे। सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव के पक्ष में वोट मांगने के लिए तेजस्वी यादव बेलागंज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला कहा कि जब हमको भैंस नहीं पटक पाई तो भाजपा क्या पटकेगी? 


पीएम मोदी के सामने हम नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू प्रसाद यादव के शरीर में जितना खून था, भाजपा को रोकने में लगा दिया। जो बचा है उसे भी बीजेपी को रोकने में लगाएंगे। यह लालू और राजद का पार्टी है। सिर कट जाए तो कट जाए लेकिन मोदी के सामने नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू सेना तैयार है। 


तेजस्वी यादव ने बेलागंज की जनता से कहा कि दिवाली और छठ खत्म हो गया अब लोकतंत्र के त्योहार को भी 13 नवंबर को बढ़चढ़कर मनाए। 13 तारीख को घर से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग कीजिये। यह 2025 जीतने का उपचुनाव है। लालटेन चुनाव चिन्ह नहीं बल्कि देश की संविधान को बचाने का चिन्ह है। देश के संविधान और तरक्की के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा। 


अगर बेइमानी नहीं हुई होती तो 2020 में हम सरकार बिहार में बना ही लेते। हमलोग काम करने वाले लोग है। जनता की असली दुश्मन बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई है। तेजस्वी ने आगे कहा कि यदि हम 17 महीने नहीं होते तो आज 15 लाख नौकरी नहीं मिलती। हमने पूरी पॉलिसी बनाई जिस पर काम किया गया। लालू यादव को जेल भेज हम पर भी मुकदमा किया गया। जनता ने ताकत दिया है तभी तो लालू नरेंद्र मोदी से लड़ते है। लालू सेना आगे भी लड़ने को तैयार है।

टैग्स