ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

‘देश हिटलर जैसे नेता के हाथों में सुरक्षित नहीं’ गया की रैली में सहनी का पीएम मोदी पर हमला

GAYA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज गया में राजद के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा

‘देश हिटलर जैसे नेता के हाथों में सुरक्षित नहीं’ गया की रैली में सहनी का पीएम मोदी पर हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज गया में राजद के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर सियासी हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा जिस तरह हिटलर ने लोगों को बरगला कर सत्ता हासिल की थी उसी तरह 2014 में नरेंद्र मोदी सत्ता में आए। अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता तक पहुंच गए।


मुकेश सहनी ने कहा कि उस समय कहा गया था कि विदेशों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा और सभी लोगों के खाते में 15- 15 लाख रुपए दिया जाएगा। अब भी लोग उसी इंतजार में हैं लेकिन अब तक यह राशि नहीं आई। आज सत्ता में आने के बाद संविधान बदलने की कोशिश हो रही है। हिंदू, मुस्लिम को लड़ाया जा रहा है। देश गलत हाथों में चला गया है। अब इसे हटाने के लिए आजादी की लड़ाई की तरह हमें संघर्ष करना पड़ेगा। 


उन्होंने कहा कि आज नागपुर के इशारे पर यह काम किया जा रहा है। दो राज्यों के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है। गांव में लोग भूखे मर रहे हैं, उन्हें महीने में पांच किलो अनाज दिया जा रहा है। आखिर पांच किलो अनाज में एक परिवार का पेट कैसे भरेगा। सहनी ने मांग की है कि अगर दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण है तो बिहार, झारखंड में क्यों नहीं? उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों को बदलने के लिए कुमार सर्वजीत के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बदलने से ही गरीबों का कल्याण होगा।

टैग्स