ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

Jitan Ram Manjhi: गया में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थर फेंका गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Jitan Ram Manjhi
मांझी पर हमला
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jitan Ram Manjhi: बिहार के गया जिले में शुक्रवार की शाम केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए, जबकि पत्थर उनके पीछे खड़े अंगरक्षक को जा लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के मुताबिक यह घटना गया जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित सीसवर गांव के संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।


बताया जा रहा है कि जैसे ही जीतन राम मांझी मंच से लोगों को संबोधित करने के लिए आगे बढ़े, तभी कार्यक्रम स्थल के बाहर से किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर सीधे उनके पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी को लगा। मौके पर तैनात खिजरसराय थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाहर मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस प्रशासन या केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। 


गौरतलब है कि इससे पहले भी जीतन राम मांझी के परिवार को निशाना बनाया जा चुका है। 17 मई को उनकी समधन और बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर मोहनपुर प्रखंड में हमला हुआ था। उस मामले में पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


इसके अलावा हाल ही में सोशल मीडिया पर भी जीतन राम मांझी को धमकी दी गई थी। एक युवक ने वीडियो जारी कर कहा था कि “अभी समधन पर हमला हुआ है, आगे उन पर भी हो सकता है।” पुलिस ने इस धमकी मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी जानकारी शुक्रवार को ही दी गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता