ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी NC और कांग्रेस, PDP का भी मिल सकता है साथ

DESK : आर्टकिल 370 हटने के बाद जम्मू -कश्मीर में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ तारीखों का भी एलान कर दिया है। इस बीच अब खबर यह आ रहा है कि जम्मू-कश्

गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी NC और कांग्रेस, PDP का भी मिल सकता है साथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : आर्टकिल 370 हटने के बाद जम्मू -कश्मीर में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ तारीखों का भी एलान कर दिया है। इस बीच अब खबर यह आ रहा है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से लंबी मुलाकात के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को भी साथ लेने के संकेत दिए हैं।


अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे दरवाजे समान विचारधारा वाले किसी भी दल के लिए बंद नहीं हैं और भविष्य में किसी भी बात पर विचार किया जा सकता है। वहीं जीत की स्थिति में खुद के सीएम बनने के सवाल को हंसकर टाल दिया। इससे पहले मलिल्कार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला व अन्य नेताओं से मुलाकात की। 


वहीं, इस बैठक के बाद नेकां अध्यक्ष ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसको लेकर फारूक अब्दुला ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों पर गठबंधन हो गया है। आज रात तक कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। कांग्रेस, एनसी और सीपीआई (एम) साथ में हैं। हम साथ मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। किसी के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं है।


उधर, इस बैठक के बाद  नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम और कांग्रेस एक साथ हैं। सीपीआई-एम भी हमारे साथ जुड़े हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे लोग (नेकां नेता) भी हमारे साथ हैं। हमें भरोसा है कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी। जम्मू-कश्मीर के लोग कई सालों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।