ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

अगलगी की घटनाओं पर VIP ने जताई चिंता, सहनी बोले- गरीबों के प्रति अपना फर्ज नहीं निभा रही सरकार

PATNA/BEGUSARAI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने बरौनी प्रखंड स्थित सिमरीया घाट, मलह

अगलगी की घटनाओं पर VIP ने जताई चिंता, सहनी बोले- गरीबों के प्रति अपना फर्ज नहीं निभा रही सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/BEGUSARAI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने बरौनी प्रखंड स्थित सिमरीया घाट, मलहीपुर दक्षिण गांव जाकर अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार गरीबों के प्रति अपने फर्ज को नहीं निभा पा रही है। गर्मी के मौसम में बिहार में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिनके घरों में आग लगती है उनमें अधिकतर दलित या पिछड़े परिवार के लोग होते हैं और उनका सबकुछ छीन जाता है। सरकार केवल 10 हजार रुपए की मदद कर अपने कर्तव्यों की इति श्री समझ लेता है। 


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सभी पीड़ित परिवार के पुनर्वास की उचित व्यवस्था तथा हर परिवार को उचित मुआवजा राशि देनी चाहिए। सहनी ने कहा कि यह अग्निकांड अत्यंत पीड़ादायी है। दुख के इस घड़ी में वीआईपी परिवार पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। बता दें कि पिछले दिन मलहीपुर दक्षिण गांव में सैकड़ों घर जल गए थे। वीआईपी पार्टी की ओर से सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।

टैग्स